HomeUttarakhandBageshwarकपकोट में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

कपकोट में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी की सदस्यता भंग करने से आक्रोश

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः कांग्रेस ने विकासखंड कपकोट में नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी की सदस्यता भंग करने पर वह आक्रोशित हैं। कहा कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे ऐठानी के विरुद्ध पांच वर्ष तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई है। यह अलोकतांत्रिक कदम है। जिसका विरोध किया जाएगा।

रविवार को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष के विरुद्ध दमनकारी नीति अपना रही है। जनता का गला घोंटा जा रहा है। ऐठानी की सदस्यता समाप्त करना कपकोट की आवाज़ को दबाना है। जिसे कपकोट की जनता और कांग्रेस सहन नही करेगी। कपकोट नगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि हरीश ऐठानी ने जिला पंचायत अध्यक्ष रहते जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, उसे देखकर भाजपा पंचायत चुनाव में हार से भयभीत है।

जिला पंचायत बड़ेत सदस्य वंदना ऐठानी ने कहा कि जनता उनके साथ है। उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है और वह न्यायालय की शरण में जाएंगे। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, चामू देवली, सभासद दीपक ऐठानी- प्रवीण ऐठानी, हरीश कपकोटी, ममता मेहता, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, राम सिंह ऐठानी, भूपाल कोरंगा, हयात सिंह, गणेश ऐठानी, भवान कोरंगा, दीपक ऐठानी, चंद्रप्रकाश दानू, कमलेश गढ़िया, हरीश जोशी, दिनेश टाकुली, दिनेश दानू, गणेश तिवारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments