HomeUttarakhandAlmora"हमारे भुगतान में असमर्थ, तो बंद कर दीजिए नि:शुल्क राशन वितरण योजना"

“हमारे भुगतान में असमर्थ, तो बंद कर दीजिए नि:शुल्क राशन वितरण योजना”

CNE ALMORA

अल्मोड़ा। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता सरकार की अदूरदर्शी नीतियों का खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं। एक ओर उनके लंबित बिलों का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है, वहीं दूसरी ओर फ्री राशन बंटाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। यही नहीं, होम डिलीवरी योजना के नाम पर राशन दुकान तक पहुंचाने की बजाए सड़क पर छोड़ा जा रहा है। आरोप है कि वह भी प्रति कुंतर 7 से 8 किलो कम निकल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले प्रत्येक राजकीय खाद्यान गोदाम में धरना-प्रदर्शन किया गया तथा सरकार के विरोध में नारे लगाये गये। इस मौके पर विक्रेताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं, अन्य योजनाओं का भी नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण का दबाव बनाया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि बिलों का भुगतान नहीं होने से विक्रेताओं का अपने परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कई लोग भुखमरी के कगार पर आ गये हैं। विक्रेता अपनी दुकान का किराया तक नहीं दे पा रहे हैं। सरकार से मांग की गयी कि यदि वह विक्रेताओं के बिलों का भुगतान करने में असमर्थ है तो वह नि:शुल्क राशन वितरण योजना को बंद कर दें।
शासन से यह भी मांग की गई कि वह विक्रताओं का शीघ्र मानदेय स्वीकृत करें। साथ ही आंगनवाड़ी के अंतर्गत बांटे जाने वाले खाद्यान का भुगतान अग्रिम रुप से करें।

ठेकेदार पर लगाया यह आरोप

इस बात पर रोष व्यक्त किया गया कि होम डिलेवरी योजना के अंतर्गत ठेकेदार द्वारा जो खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है प्रति कुंतल 05 से 08 किलो कम है। जिससे विक्रेताओं को अत्यधिक हानि का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा खाद्यान्न दुकान तक न पहुंचा कर रोड में डाल दिया जा रहा है, जो गंभीर अनिमियता है। रोड से दुकान तक खाद्यान्न ले जाने का विक्रेताओं को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। जिसका भुगतान विक्रेताओं को नहीं किया जा रहा है। जिससे उनको आर्थिक हानि हो रही है।

आज के धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संजय साह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव केसर सिंह अभय साह, नारायण सिंह बिष्ट, दिनेश गोयल, विशन सिंह, आनन्द सिंह, राजेन्द्र सिंह लटवाल, नवीन चन्द्र सुयाल, भूपेन्द्र मेहता, पंकज कपिल, हरीश सिंह, लीला साह, संदीप नंदा, देवेन्द्र सिंह चौहान, दीपक साह, दिनेश जोशी, सुरेश सांगा, पान सिंह कड़ाकोटी, हेमा पाण्डेय, उमेश बिष्ट आदि शामिल रहे।

📌 अल्मोड़ा में पकड़ा गया मिस्ट्री थीफ़

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments