सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिलांतर्गत कौसानी व्यापार मंडल और नागरिकों ने थानाध्यक्ष मनवर सिंह को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कौसानी क्षेत्र की कानून और यातायात व्यवस्था में सुधार की सराहना की।
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTS
व्यापारियों ने कहा थाने का चार्ज लेने के बाद पर्यटकों को भी मदद कर रहे हैं। पर्यटक स्थल कौसानी में पर्यटकों की दिक्कतों का समाधान हो रहा है। क्षेत्र की कानून व्यवस्था बेहतर हो रही है। बीते दिवस गुजरात के पर्यटक का मोबाइल खो गया। पुलिस ने बिना समय गवाए काम किया और उनके सुपुर्द किया। चेकिंग अभियान की भी उन्होंने प्रशंसा की। इस दौरान बीड़ी जोशी, शेखर पांडेय, पप्पी खर्कवाल, नंदन सिंह, रवि बिष्ट, राजेंद्र नेगी, गिरीश नेगी आदि उपस्थित थे।