HomeBreaking Newsप्रधानमंत्री की 'मन की बात' सुनने के लिए स्कूलों में संडे की...

प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनने के लिए स्कूलों में संडे की छुट्टी कैंसिल

CNE UTTARAKHAND

ADVERTISEMENTS

👉 शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

👉 समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों को देनी होगी हाजरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के लए कल रविवार को प्रदेश के समस्त सरकारी स्कूल खुलेंगे। तमाम विद्यालयों के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को छुट्टी के दिन भी स्कूल जाना होगा। शिक्षा विभाग ने संडे की छुट्टी कैंसिल करते हुए यह आदेश जारी कर दिया है।

डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने जारी आदेश पत्र में कहा है कि 03 अक्टूबर 2014 से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री की “मन की बात” कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो, डीडी नेशनल और डीडी न्यूज़ आदि से प्रसारित किया जा रहा है तथा अद्यतन इसके 99 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। “मन की बात” कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री जी का मासिक रेडियो प्रसारण कार्यक्रम है। जिसका मुख्य उद्देश्य दिन-प्रतिदिन के शासन के मुद्दों पर नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करना है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय महत्व के विषयों यथा- भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी नीति आधारित प्रशासन एवं त्वरित निर्णय, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नमामि गंगे, डिजिटल इंडिया कनेक्टिविटी, स्टार्टअप, अन्नदाता, टीम इंडिया आदि पर संवाद स्थापित किया जाता है।

“मन की बात” कार्यक्रम की लोकप्रियता आम जन सामान्य तक है। इस कार्यक्रम के अभी तक 99 एपिसोड सफलता पूर्वक प्रसारित हो चुके हैं तथा 100वां एपिसोड 30 अप्रैल 2023 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे ऑल इंडिया रेडियो, डीडी नेशनल और डीडी न्यूज़ आदि से प्रसारित किया जाना है।

कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के अवसर पर कार्यक्रम को विस्तृत स्वरूप प्रदान किये जाने हेतु इसका प्रसारण विश्व स्तर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों, अभिभावकों, अध्यापकों एवं विद्यालयों के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है, इसलिए कार्यक्रम का प्रसारण सभी हितधारकों जिसमें बच्चे महत्वपूर्ण हैं के लिए उपयोगी है।

कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार हो सके तथा शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम से लाभान्वित हो सकें इसके लिए शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की इसमें प्रतिभागिता महत्वपूर्ण है। सम्यक विचारोपरान्त निर्णय लिया गया है कि कल 30 अप्रैल 2023 को समस्त विद्यालय संचालित रहेंगे। सभी छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को दिखाया जायेगा।

कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर प्रसारित हो सके इसके लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थायें यथा टेलीविजन, एलईडी, रेडियो, वर्चुअल क्लास, स्मार्ट कक्षा, कम्प्यूटर, लैपटॉप आदि कर ली जायें। यदि उल्लिखित संसाधनों की व्यवस्था नहीं हो सकती है तो मोबाइल के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को मन की बात कार्यक्रम से जोड़ा जा सकता है। अतः समयान्तर्गत यथावश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उक्त कार्यक्रम को सुने जाने का प्रमाण भी स्कूलों को फोटो खींचकर देना होगा।

नीचे देखें आदेश पत्र –

यहां तेंदुए का इतना खौफ की टीम करेगी गशत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

10 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments