HomeNationalअपने ही प्रेमी के पिता संग भागी लड़की, पढ़िए अजब इश्क की...

अपने ही प्रेमी के पिता संग भागी लड़की, पढ़िए अजब इश्क की गजब दास्तां

ADVERTISEMENTS

CNE DESK – प्रेमी के पिता संग भागी लड़की | बारात के आने से पहले युवती प्रेमी संग फरार हो गई या 5 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई, ऐसी खबरें तो आपने बहुत पढ़ी होंगी। लेकिन यह मामला बहुत ही अलग है। कहतें है ‘ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन…’ ये गाना उत्तर प्रदेश के कानपुर की एक युवती पर बिलकुल फिट बैठता है।

प्रेमी के पिता संग भागी लड़की

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

UP के कानपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती को अपने प्रेमी के पिता से प्यार हुआ तो उन्हीं के संग ही फरार हो गई। 13 महीने पहले घर से भागी युवती को पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली से पकड़ा। इस घटना की सच्चाई जानकार पुलिस भी हैरान है। खबर जारी है… आगे पढ़े…

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी इलाके में रहने वाला कमलेश अपने 20 वर्षीय बेटे अमित के साथ औरैया से काम की तलाश में आया था। कमलेश कुमार पेशे से राजगीर मिस्त्री हैं। उसका बेटा भी मकानों में निर्माण कार्य का काम करता था। बेटे का इलाके की एक 20 वर्षीय लड़की से प्रेम संबंध था। इस कारण लड़की कभी-कभी लड़के से मिलने के लिए उसके घर जाती थी। जब लड़का घर पर नहीं होता था तो लड़की की उसके पिता कमलेश से बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे लड़की प्रेमी के पिता कमलेश के साथ प्यार करने लगी। लड़की को पिता कमलेश से ऐसा प्यार हुआ कि बेटे को इसके बारे में पता ही नहीं चला। मार्च 2022 में चुपचाप कमलेश के साथ लड़की घर छोड़कर भाग गई।

इधर, कमलेश का बेटा अमित घर पर ही था, इसलिए लड़की के घर वालों को उसके ऊपर शक नहीं हुआ। उन्होंने चकेरी थाने में अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज करा दी। इस मामले में जब पुलिस जांच में लगी तो कहीं से कोई सुराग नहीं लग रहा था। आगे पढ़े…

पुलिस ने क्या कहा?

मामले में एसीपी चकेरी थानेदार रत्नेश सिंह ने बताया कि हमारी पुलिस टीम को जांच में पता चला कि इस लड़की का कमलेश के लड़के से कुछ मिलना जुलना था। इस पर जब पुलिस ने अमित से पूछताछ की तो उसने साफ-साफ बता दिया कि उसकी प्रेमिका को उसका पिता ही भगा ले गया है, इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश की शुरू की तो पता चला कि कमलेश लड़की को लेकर दिल्ली में रह रहा है और एक फैक्ट्री में काम करता है। इसके बाद पुलिस एक टीम के साथ दिल्ली गई और दोनों को बरामद कर लिया।

बेटे को पिता की इस करतूत का पता था

एसओ का कहना है कि कमलेश के बेटे को अपने पिता की इस करतूत के बारे में पहले से पता था, लेकिन शर्म के कारण वह किसी से इसके बारे में बता नहीं रहा था। पुलिस ने कमलेश को चकेरी थाने में रखा है। मेडिकल कराने के बाद लड़की का बयान दर्ज कराया जाएगा। लड़की के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थानेदार रत्नेश सिंह का कहना है कि अभी लड़की कमलेश के साथ ही रहने का दावा कर रही है। लड़की और कमलेश दोनों बालिग हैं। ऐसे में उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में लड़की के परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। प्रेमी के पिता संग भागी लड़की

Dream11 पर उत्तराखंड का सोनू सामंत भी करोड़पति बन गया, जीते दो करोड़

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments