HomeBreaking Newsब्रेकिंग हल्द्वानी : लालकुआं का वार्ड 3,5, हाथीखाना व गौलापार के खेड़ा...

ब्रेकिंग हल्द्वानी : लालकुआं का वार्ड 3,5, हाथीखाना व गौलापार के खेड़ा गांव का एक हिस्सा माइक्रो कंटेनमेंट घोषित

हल्द्वानी/मोटाहल्दू/लालकुआं। कोरोना के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन ने लालकुआं के वार्ड नंबर 3, 5, संजयनगर हाथीखाना और गौलापार के खेड़ा गांव के एक हिस्से को माईक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इन क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट घोषित करन के आदेश पर अपरमुख्य चिकित्साधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी व लालकुआं व उप जिला मजिस्ट्रेट हल्द्वानी व नैनीताल ने हस्ताक्षर किए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आदेश के अनुसार कल मिले 60 कोरोना पाजिटिव व्यक्तियों में से अधिकांश कोतवाली लालकुआं के कर्मचारी हैं और कोतवाली के भी वार्ड नंबर तीन में पड़ती हैं इसके अलावा पुलिस कर्मचारियों का अधिकांश संपर्क वार्ड नंबर तीन के निवासियों से रहा है। इसलिए वार्ड तीन को माइक्रो कंटेमेंट जोन बनाया गया है। कल पाजिटिव पाए गए लोगों में से 6 लोग वार्ड नंबर पांच हैं। इसलिए बीमारी का संक्रमण वार्ड नंबर पांच में और न फैले इसलिए इस वार्ड को भी केंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कल पाजिटिव पाए गए लोगों में से एक महिला संजयनगर हाथानीखाना क्षेत्र से हें।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

यह क्षेत्र सघन आबादी वाला है और यहां श्रमिक वर्ग के ज्यादा लोग निवास करते हैं। महिला के संपर्क में आए व्यक्तियों के अन्य लोगों के संपर्क में आने से वहां भी कोरोना वासरस फैल सकता है इसलिए वहां भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। गौलापार के राजस्व ग्राम खेड़ा निवासी वृद्धा की मौत के बाद उनका सेंपल कोरोना पाजिटिव पाई गई है। इसलिए खेड़ा गांव में गिरीश जोशी के आवास से मनोज बिनवाल के आवास तक संपूर्ण क्षेत्र व इस दायरे में दाएं व बाएं निकलने वाली गलियों के पांच पांच घरों को माइक्रो केंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

इन इलाकों में बाहर से कोई अंदर नहीं जा सकता है ना ही कोई यहां से बाहर निकल सकता है। यहां स्वास्थ्य विभाग लोगों के सेंपल लेगा और प्रशासन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करेगा। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद कंटेनमेंट जोन की अवधि समाप्त होने का का ऐलान होगा। आदोश रात से ही लागू कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments