HomeBreaking Newsमौसम अलर्ट : उत्तराखंड के 04 जनपदों में बर्फीले तूफान की जारी...

मौसम अलर्ट : उत्तराखंड के 04 जनपदों में बर्फीले तूफान की जारी हुई चेतावनी

CNE DESK UTTARAKHAND

ADVERTISEMENTS

मौसम अलर्ट उत्तराखंड : Defence Research and Development Organisation (DRDO) ने उत्तराखंड प्रदेश के 04 जनपदों में अगले 48 घंटों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद शासन की ओर से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।

संस्थान का संक्षिप्त परिचय

उल्लेखनी है कि रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान हिमस्खलन और भूस्खलन पर ध्यान केंद्रित रखता है। संस्थान का मुख्य कार्य सैन्य खुफिया जानकारी के लिए भू-स्थानिक सूचना प्रणाली तैयार करना है। भूभाग और बर्फ आधारित चुनौतियों पर संस्थान का फोकस रहता है। यह संस्थान एक ओर से उत्तराखंड में रक्षा कारणों को लेकर मौसम का सटीक अलर्ट भी जारी करता हैं

यह चेतावनी हुई जारी

संस्थान ने प्रदेश के चार जनपदों चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 03 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में बर्फीले तूफान (avalanche) की चेतावनी जारी की है।

यह बोले सचिव आपदा प्रबंधन

इधर सचिव आपदा प्रबंधन डा. रंजीत कुमार सिन्हा के अनुसार NDRF, SDRF के साथ ही संबंधित जिलों के DM and SSP को आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किये जा चुके हैं। भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान हिमस्खलन और भूस्खलन की चेतावनी को गंभीरता से लिया जा रहा है।

चार धामों में खतरे की आशंका

दूसरी ओर केदारनाथ में बर्फबारी की संभावना है। यही कारण है कि केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण 30 अप्रैल तक रोके गए हैं। अब केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। ज्ञात रहे कि उत्तराखंड में 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। ज्ञात रहे कि चमोली जनपद में बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और उत्तरकाशी में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम अवस्थि हैं। यह सभी उच्च हिमालयी क्षेत्र में आते हैं। साथ ही 03 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर हैं। यहां बर्फीले तूफानों का काफी खतरा है।

जेल में मिटिंग करने पहुंचे थे उमेश पाल के हत्यारे, देखिए सीसीटीवी वीडियो

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments