HomeUncategorizedयमन में जकात बांटने के दौरान मची भगदड़, 85 की मौत; 300...

यमन में जकात बांटने के दौरान मची भगदड़, 85 की मौत; 300 से ज्यादा घायल

ADVERTISEMENTS

CNE DESK | यमन की राजधानी सना में रमजान महीने के आखिरी दिन जकात यानी आर्थिक मदद बांटने के कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 85 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 322 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में 13 की हालत गंभीर है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हूती सेना के तहत आने वाले गृह मंत्रालय ने बताया कि यह इवेंट वहां के व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन की मदद के बिना आयोजित किया था। इसमें बड़ी संख्या में गरीब लोग शामिल हुए थे। हूती सेना के लोगों ने भीड़ को काबू करने के लिए हवा में फायरिंग की, जिससे बिजली के तार में ब्लास्ट हो गया। इसी ब्लास्ट से घबराकर लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया और एक दूसरे को कुचलते चले गए। दो दिन बाद ही ईद आने वाली है, जिसे देखते हुए लोगों को यह आर्थिक मदद दी जा रही थी।

2 किमी से ज्यादा लंबी लाइनें थीं

यमन मीडिया के मुताबिक, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे के वक्त कितने लोग मौजूद थे। जिस जगह आर्थिक सहायता दी जा रही थी वह छोटी सी सड़क थी। करीब 2 किमी तक लंबी लाइन थी। जगह-जगह आर्थिक सहायता दी जा रही थी, इसलिए लोग पहले पहुंचने की जल्दी में थे। वायरल फोटो और वीडियोज में देखा जा सकता है कि लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

हूती सेना ने चैरिटी इवेंट के आयोजकों को घटना का जिम्मेदार बताया

मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्दल-खालेक अल-अघरी ने इस भगदड़ के लिए इवेंट आयोजकों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन से बात करके यह चैरिटी इवेंट किया जाता तो ऐसी घटना न होती। आयोजकों ने बेतरतीब तरीके से फंड बांटने का काम किया।

घटना के तुरंत बाद हूती विद्रोहियों ने उस स्कूल को पूरी तरह बंद कर दिया जहां इवेंट आयोजित किया गया था। गृह मंत्रालय ने बताया कि इवेंट के दो आयोजकों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

हल्द्वानी के कुशाग्र दुर्गापाल ने रौशन किया नाम, NDA में ऑल इंडिया दूसरी रैंक

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments