यहां गरमपानी क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में हुई जांच में एक महिला सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये।
ADVERTISEMENTS
मिली जानकारी के अनुसार नथुवाखान से एक 24 वर्षीय महिला तथा सिलटोना गांव से 24 और 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां कुल 05 लोगों की जांच हुई थी, जिनमें से तीन में कोरोना की पुष्टि होना चिंता में डालने वाली बात है। इधर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने आम लोगों से कोरोना संक्रमण को लेकर सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।