HomeUttarakhandAlmoraगरमपानी ब्रेकिंग : 12 साल का बालक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव,...

गरमपानी ब्रेकिंग : 12 साल का बालक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अलर्ट

ADVERTISEMENTS

👉 शासन, प्रशासन, जनता सब बेपरवाह 👉 कैंची धाम में आ रही भीड़ पर उठ रहे सवाल

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। गरमपानी क्षेत्र में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। आज सीएचसी में हुए परीक्षण में एक 12 साल का बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। शासन स्तर पर कोई गाइडलाइन जारी नहीं किये जाने के कारण आम जनता कोरोना संक्रमण के प्रति बेपरवाह बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार को एक 12 वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पूर्व भी यहां लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि आम जनता के लिए शासन स्तर पर आज की तारीख तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। जिस कारण अधिकांश लोग कोरोना के खतरे को भांप तक नहीं पा रहे हैं।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

वहीं, आम नागरिकों का यह भी कहना है कि कैंची धाम में जिस तरह से पर्यटकों का जमावड़ा हो रहा है वह कोविड संक्रमण की दृष्टि से घातक हो सकता है। इधर स्वास्थ्य महकमे से जुड़े लोग भी दबी जुबान कोरोना को लेकर बरती जा रही लापरवाही की शिकायत कर रहे हैं। देखना यह है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व स्थानी शासन व प्रशासन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर कब एक्शन मोड में आता है।

कैंची धाम में पर्यटकों की भीड़ रोकें, आम जन की नहीं

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments