HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव

हल्द्वानी : फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | मुखानी थाना क्षेत्र में मजार के मुजाबिर का शव फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची आम्रपाली चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है।

जानकारी के मुताबिक, आम्रपाली चौकी स्थित एक कॉलेज के पीछे जंगल में मजार है। मजार के मुजाबिर 62 वर्षीय शाहिद यहां रहते हैं। शुक्रवार को उनका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर करीब एक बजे की है। बुजुर्ग का शव मजार के ऊपर बने टीनशेड के अंदर लगी बल्ली के सहारे प्लास्टिक की रस्सी से लटका था।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

एसओ मुखानी रमेश बोहरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इस बीच अगर वारिस पहुंचता है तो शव उसके सुपुर्द कर दिया जाएगा। नहीं तो पुलिस मृतक के धार्मिक रीति-रिवाज से शव को सुपुर्द-ए-खाक करेगी।

अल्मोड़ा : क्षितिज भट्ट ने उत्तीर्ण की नेट-जेआरएफ (NET JRF) की परीक्षा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments