HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः जयंती पर कांग्रेस ने भारत रत्न बाबा साहेब को किया याद

अल्मोड़ाः जयंती पर कांग्रेस ने भारत रत्न बाबा साहेब को किया याद

ग्रीन हिल्स संस्था ने डा. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी, स्वच्छता अभियान चलाया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के संविधान सभा के प्रारूपण सभा के अध्यक्ष एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि व न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती यहां धूमधाम से मनाई गई।

जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने सर्वप्रथम बाबा साहब की चौघानपाटा स्थित कर्नल सतीश चन्द्र जोशी पार्क में स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित कर बाबा साहेब के जीवन में प्रकाश डाला। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड्वाल, प्रताप सिंह सत्याल, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, पूरन रौतेला, दिनेश रावत, डॉ. मनोज जोशी, बीके पांडेय, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, एनडी पांडे, मनोज सनवाल, लता तिवारी, जया जोशी, रुचि कुटोला, राधा भंडारी, निजाम कुरेशी, निर्मल रावत, ललित सतवाल, परितोष जोशी, वैभव पांडे, नितिन रावत व राजेंद्र बाराकोटी आदि शामिल रहे।
स्वच्छता अभियान चला

ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के डॉ. भीम राव अंबेडकर की श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। डा. भीमराव अंबेडकर जयन्ती के अवसर पर ग्रीन हिल्स ट्रस्ट अल्मोड़ा ने ग्रीन हिल्स के कार्यालय में बाबा साहिब अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। इसके उपरान्त संस्था की टीम बलढौटी गधेरे में पहुंची, जहां स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके तहत जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्लास्टिक मुक्त रखने का संदेश दिया गया। इस अभियान में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की डॉ. वसुधा पंत, भूपेंद्र सिंह वाल्दिया, नमित जोशी, दीपक सिंह गैडा, दीपक जोशी, जयेश पंत, प्रियांशु कुटौला, हिमांशु त्रिपाठी, हिमांशु बिष्ट, हरीश गिरी तथा वाल्मिकी समाज के विजय ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments