HomeAccidentउत्तराखंड : खाई में गिरी कार, 14 साल के बच्चे समेत दो...

उत्तराखंड : खाई में गिरी कार, 14 साल के बच्चे समेत दो की मौत, तीन घायल

ADVERTISEMENTS

देहरादून समाचार | उत्तराखंड के देहरादून जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 14 साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून जिले के त्यूणी तहसील क्षेत्र अंतर्गत रायगी मोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर तीन बजे करीब कार संख्या UK07 DZ 2955 अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।

सूचना पर थानाध्यक्ष त्यूणी आशीष रवियान एसडीआरएफ के जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी थी। दो शव इधर-उधर पड़े थे। दो लोग घायल अवस्था में थे, जबकि चालक वाहन से छिटक गया था।

पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी त्यूणी ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में 30 वर्षीय चंदन पुत्र पदम सिंह, 14 वर्षीय बंटी पुत्र दीवान सिंह दोनों निवासी ग्राम छुमरा तहसील त्यूणी की मौत हो गई।

जबकि चालक दीवान सिंह (40) पुत्र जुंकरू, रितिक चौहान (13) पुत्र दीवान सिंह, नक्क्ष चौहान (5) पुत्र चंदन सिंह घायल हो गए। चालक चंदन को हल्की चोटें आने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि ब्रेक फेल होने की वजह से चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे जो छुमरा गांव से त्यूणी जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

यूएस नगर : पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दी कार, एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments