HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः संविधान की मूल अवधारणा पर चोट कर ही मोदी सरकार-तिवारी

अल्मोड़ाः संविधान की मूल अवधारणा पर चोट कर ही मोदी सरकार-तिवारी

विधायक ने खूंट धामस में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया

  • कांग्रेस की सत्याग्रह यात्रा के तहत न्याय पंचायत स्तर पर कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः कांग्रेस की ’जय भारत सत्याग्रह यात्रा’ के तहत अल्मोड़ा विधानसभा के हवालबाग क्षेत्र पंचायत की न्याय पंचायत खूंट-धामस में कांग्रेसजनों ने जनता के समक्ष नुक्कड़ सभा की और केन्द्र की मोदी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पूरी तरह अंहकार में डूब चुकी हैं। आरोप लगाया कि देश के संविधान के विरूद्ध निर्णय लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द किया गया। इससे संविधान की मूल अवधारणा पर चोट करते हुए अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला हुआ है। विधायक ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों की कठपुतली बनकर रह गई है। इसी कारण देश मंहगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार व कुशासन से आम जनता में भय पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन हालातों का विरोध करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सत्याग्रह यात्रा से परिवर्तन के लिए आगे आना चाहिए।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ’गुडडू’ ने कहा देश का भविष्य कांग्रेस पार्टी के हाथों में ही सुरक्षित हैं। आज देश में धर्म, जाति का जहर घोलकर भाजपा द्वारा राजनीति का पतन किया जा रहा हैं। जिस संविधान को बनाने के लिए भारतरत्न डा. बाबा साहेब अम्बेडकर ने देश की भावनाओं एंव समानता और समता मूलक समाज की रक्षा के लिए बनाया था, लेकिन उसके उलट आज भाजपा की सरकार उसी को तोड़कर धर्म निरपेक्ष राष्ट्र की अवधारणा को खत्म कर रही है। उन्होंने जनता व कांग्रेसजनों से सत्याग्रह के माध्यम मोदी एंव धामी सरकार की पोल खोलने का आह्वान किया।

सभा में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट, ब्लाक उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट, चंदन सिंह भोज, आनंद सिंह, ललित पंत, लाल सिंह, खीम सिंह, हिमांशु बिष्ट, विक्की बिष्ट, नारायण सिंह, सुरेश लाल, चंदन बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, गोकुल बिष्ट, सूरज बिष्ट, मोहित बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट, धीरज बिष्ट, माया देवी, सरोज बिष्ट, माया बिष्ट, सुनीता बिष्ट, हेमा बिष्ट, मोहनी बिष्ट, गंगा देवी सहित अनेक कांग्रेसजन एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments