HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर का कांडा कांड : मंतोली की किशोरी को गर्भवती करने वाले...

बागेश्वर का कांडा कांड : मंतोली की किशोरी को गर्भवती करने वाले का नाम खंगालने में जुटी पुलिस, चार युवकों के लिए गए डीएनए सैंपल

बागेश्वर। कांडा के मंतोली गांव में गर्भवती किशारी की पिता द्वारा हत्या करने के मामले में हत्यारोपी पिता को जेल भेजने के बाद पुलिस ने अब किशोरी के पेट में पल रहे बच्चे के पिता का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है। अब तक पुलिस प्रयास कर रही थी कि किशोरी के बच्चे का पिता स्वयं निकल कर उसके सामने आ जाए लेकिन जब पुलिस को सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने डीएनए टे स्ट के आधार पर भ्रूण के पिता का पता लगाने का निर्णय लिया है। आज इसी क्रम में चार युवकों डीएनए जांच के लिए जुटाए गए।

हम आपको बता दें कि कुछ ही दिन पूर्व अपनी दादी के घर पर रहने वाले एक किशोरी के गर्भवती होने की खबर से बौखलाए पिता ने ही उकी रात में हत्या कर दी थी। अगले दिन किशोरी की मां ने किशोरी की आत्महत्या की कहानी बनाते हुए पुलिस को तहरीर सोंपी थी। जिसमें साफ लिखा गया था कि किशोरी गर्भवती थी।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

बाद में पुलिस ने मामलेका खुलासा किया तो पता चला कि पिता बेटी के गर्भवती होने की जानकारी से नाराज था। उसने किशोरी से बच्चे के पिता के बारे में जानकारी भी मांगी थी। लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। अब पुलिस ने दो भागों की इस कहानी का पहला भाग खंगालने का बीड़ा उठाया है। पुलिस ने किशोरी के पेट में पल रहे बच्चे के पिता के नाम के उपर से पर्दा उठाने की कार्रावाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments