HomeUttarakhandAlmoraपूर्व उप शिक्षा निदेशक विपिन चंद्र जोशी का निधन अपूरणीय क्षति :...

पूर्व उप शिक्षा निदेशक विपिन चंद्र जोशी का निधन अपूरणीय क्षति : पालिकाध्यक्ष

ADVERTISEMENTS
Death of former Deputy Education Director Vipin Chandra Joshi is an irreparable loss

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पूर्व उप शिक्षा निदेशक, गौ सेवा न्यास अल्मोड़ा के अध्यक्ष तथा गवर्नमेंट पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन अल्मोड़ा के वरिष्ठ सदस्य व समाज सेवी जोशीखोला अल्मोड़ा निवासी विपिन चन्द्र जोशी के निधन पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पालिकाध्यक्ष ने स्व० विपिन चन्द्र जोशी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि स्व० विपिन चन्द्र जोशी अपने सेवा निवृत्ति के बाद से सामाजिक कार्यों में निरंतर लगे रहे। अपनी पेंशन की धनराशि से वे जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति देते रहे। उनके द्वारा कई संस्थाओं की भी मदद की गई।

स्व० जोशी द्वारा डे-केयर सेंन्टर अल्मोड़ा व गवर्नमेंट पेंशनर्स ऑर्गनाइजेशन व गौ सेवा न्यास तथा पुष्पलता जोशी न्यास सहित अनेकों संगठनों में सामाजिक कार्य किया जाता रहा। पालिकाध्यक्ष द्वारा स्व० विपिन चन्द्र जोशी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दारूण आघात को सहन करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

अल्मोड़ाः पूर्व उप शिक्षा निदेशक एवं समाजसेवी विपिन जोशी का निधन

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments