HomeBreaking Newsलगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, 55 साल के शिक्षक की रिपोर्ट...

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, 55 साल के शिक्षक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सीएनई रिपोर्टर। गरमपानी क्षेत्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। आज यहां एक सरकारी शिक्षक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आइ है। फिलहाल उन्हें आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना की रफ्तार बढ़ने के बावजूद आम जनता के बीच कहीं कोई सजगता दिखाई नहीं दे रही है।

ADVERTISEMENTSAd

बढ़ रहे कोरोना के मामले : उल्लेखनीय है कि बीते कई रोज से नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद में कोरोना के मामले देखने में आ रहे हैं। गरमपानी क्षेत्र में कई दिनों से कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है। आज जीआईसी धनियाकोट में कार्यरत एक 55 वर्षीय शिक्षक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में लगातार जांच की जा रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने आम जनता से सावधान रहने की अपील की है।

देखिए, तेंदुआ शावकों के साथ कैसे खेल रहे बच्चे

इधर कोरोना के मामले बढ़ने के बावूद आम जन काफी लापरवाह दिखाई दे रहा है। बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थानों में भीड़ उमड़ रही है। मॉस्क व सैनिटाइजर का प्रयोग कहीं होते नहीं दिख रहा है। जागरूक लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं कि यदि इसी तरह कोरोना की रफ्तार बढ़ी तो कहीं फिर पहले जैसा संकट पैदा न हो जाये।

जिले में फिर कोरोना की उपस्थिति आज यहां आए 02 नए मामले

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments