हल्द्वानी। जवाहर कालोनी निवासी रिजवान मियां ने एक ऐसी सैनिटाइजिंग मशीन बनाई है जो कि बेहद सस्ती होने के साथ मजबूत और टिकाऊ भी है। इस मशीन में नीचे बने पैडल को दबाने पर ऊपर लगाया गया सैनिटाइजर का बटन दब जाता है और आप बिना हाथ लगाए आसानी से हाथ धो सकते हैं।
ADVERTISEMENTS
अपनी मशीन के साथ रिजवान मियां
फिलहाल रिजवान ने अपनी दुकान के बाहर इस जुगाड़ू तकनीक को लगाया है और दुकान में आने वाला हर व्यक्ति पहले सैनिटाइजर से हाथ साफ करता है फिर दुकान में प्रवेश करता है। रिजवान ने बताया कि मशीन बनाने में मात्र 2000 की लागत आयी। उन्होंने बताया कि स्कूल, सरकारी दफ्तर, सार्वजनिक जगहों पर इस देशी तकनीक को इस्तेमाल किया जा सकता है।