HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः व्यापार मंडल जल्द गठित करेगा सांस्कृतिक परिषद

बागेश्वरः व्यापार मंडल जल्द गठित करेगा सांस्कृतिक परिषद

ADVERTISEMENTSAd

भविष्य में लगातार शहर में चलते रहेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः नगर व्यापार संघ की यहां आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि व्यापार मंडल जल्द नगर में सांस्कृतिक परिषद का गठन करेगा। भविष्य में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए जल्द एक और बैठक बुलाई जाएगी। उसमें कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

बागनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर नगर क्षेत्र के अंदर सभी कभाड़ियों का व्यापार संघ में रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। साथ में सभी कर्मचारियों का भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि नगर के व्यापारियों का नगरपालिका द्वारा लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसके लिए पहले एक बार नगरपालिका प्रशासन व जिला प्रशासन से वार्ता करेंगे। इसके बाद भी यदि उत्पीड़न जारी रहा तो पालिका के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि नगर व्यापार संघ की पूरी कमेटी व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। नगर व्यापार संघ भविष्य में भी लगातार संस्कृतिक कार्यक्रम बड़े मंच में करवाने का मन बना रही है जिसमें बागेश्वर के उभरते कलाकारों को एक बड़ा मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। बैठम में सचिव पुष्कर किरमोलिया, राहुल साह, अनिल कार्की, नवीन साह, किशन राम, शोबन राम, जगदीश सिंह, किरन पांडे, भावना रावत, कुंती देवी, भगवान सिंह, शंकर नाथ सागर, बबलू जोशी, रोहित कुमार पंत, तारा दत्त तिवारी, हरीश सोनी, महेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments