HomeNationalकेंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल...

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर में शनिवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रिजिजू बाल-बाल बच गए। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है। कार के लेन बदलने की गलती के कारण ये हादसा हुआ है। रिजिजू जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसमें सामान भरा हुआ था। हादसा रामबन जिले में हुआ। यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इससे पहले दिन में केंद्रीय मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की अपनी यात्रा के वीडियो ट्वीट किए थे। इसमें ‌उन्होंने बताया था कि वे उधमपुर में एक कानूनी सेवा शिविर में भाग लेने जा रहे हैं।

डोगरी भाषा में भारत के संविधान के पहले एडिशन का उद्घाटन किया

किरण रिजिजू ने शनिवार को जम्मू विश्वविद्यालय में डोगरी भाषा में भारत के संविधान के पहले एडिशन के उद्घाटन में भाग लिया। इस मौके पर रिजिजू ने कहा कि अदालतों में लगभग पांच करोड़ मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी न केवल पेंडिंग मामलों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, बल्कि न्याय देने की प्रोसेस को​​​​ लोगों तक आसानी से पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

रिजिजू ने कहा कि ई-न्यायालय परियोजना के तीसरे चरण के पूरा होने के बाद वह समय दूर नहीं जब देश की सभी अदालतें पूरी तरह से कागज रहित हो जाएंगी। न्याय देने की प्रक्रिया को आसान और किफायती बनाने की सरकार कोशिश कर रही है। सरकार सभी नागरिकों की समझ के लिए एक मूल शब्दावली तैयार करने के लिए कानूनी शब्दावली के लगभग 65,000 शब्दों का डिजिटलीकरण कर रही है।

अल्मोड़ा : सर्दी-जुखाम से पीड़ित लड़के की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments