HomeBreaking NewsUKPSC Update : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रद्द की एक और...

UKPSC Update : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रद्द की एक और परीक्षा

ADVERTISEMENTS

UKPSC Update | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एइ (उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा- 2021) की परीक्षा भी रद्द कर दी है। अब तक आयोग की ओर से इस परीक्षा समेत तीन परीक्षा रद्द हो चुकी है। आयोग की ओर से परीक्षा का नवीन विज्ञापन जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जबकि अगस्त के अंतिम सप्ताह में लिखित परीक्षा प्रस्तावित है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पेपर लीक व नकल के कारण अब तक कई भर्ती परीक्षाएं निरस्त की जा चुकी हैं। जिसमें जेई, लेखपाल परीक्षा, पीसीएस मुख्य परीक्षा, वन आरक्षी और सहायक लेखाकार परीक्षा शामिल है।

आयोग ने जारी लेटर में बताया –

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की बैठक दिनांक 03 अप्रैल, 2023 में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा- 2021 एवं उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा- 2021 के संबंध में निम्न प्रकार निर्णय लिये गये:-

उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के द्वारा आयोग कार्यालय को उपलब्ध करायी गयी सूची में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को आयोग कार्यालय द्वारा जारी कारण बताओं नोटिस के सापेक्ष प्राप्त उत्तरों पर विचारोपरान्त निर्णय लिया गया कि उक्त सूची में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा आयोजित आगामी सभी परीक्षाओं से 05 वर्ष के लिए प्रतिवारित (Debar) किये जाने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा- 2021 के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के पत्र द्वारा प्रश्नगत परीक्षा में 09 छात्रों के नकल करने की पुष्टि हेतु सूचित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार की उपरोक्त आख्या के आधार पर सम्यक् विचारोपरान्त उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा- 2021 को निरस्त किया जाता है। उक्त के अतिरिक्त यह भी निर्णय लिया गया कि प्रश्नगत परीक्षा पूर्व में जारी विज्ञापन दिनांक 01.09.2021 तथा तत्कम में जारी विज्ञप्ति दिनांक 20.09.2021 एवं 17.01.2022 के आधार पर उक्त परीक्षा पुनः दिनांक 13, 14 एवं 16 से 18 अगस्त, 2023 (कुल 05 दिवस) को आयोजित की जायेगी।

सिक्किम में एवलांच, 6 टूरिस्ट की मौत; 150 लोगों के दबे होने की खबर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments