HomeBreaking NewsCorona Returns : गरमपानी में कोरोना संक्रमित पाए गए 02 लोग, हड़कंप

Corona Returns : गरमपानी में कोरोना संक्रमित पाए गए 02 लोग, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

✒️ अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य महकमा, सावधानी बरतने की अपील

गरमपानी से अनूप सिंह जीना/यहां गरमपानी क्षेत्र में एक साथ दो लोग कोरोना संक्रमित पाये जाने से हड़कंप मच गया है। कोविड पॉजिटिव पाये गये लोगों में एक हेल्थ वर्कर और दूसरा गरमपानी क्षेत्र का निवासी है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी का एक चिकित्सा कर्मी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा एक अन्य स्थानीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। आम जन से भीड़-भाड़ वाली जगह से दूरी बनाने की अपील की गई है।

सीएचसी गरमपानी में लैब टेक्नीशियन गिरीश चंद्र पांडे ने बताया कि दो लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद विशेष सावधानी बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आम जन से बिना किसी जरूरी काम के भीड़-भाड़ वाली जगह पर नहीं जाने की अपील की गई है। साथ ही सर्दी, बुखार आदि के लक्षण होने पर स्वास्थ्य जांच जरूर कराने को कहा है।

पिछले 24 घंटे में सात मरीजों की मौत, पढ़ें अपडेट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments