HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः सड़कों की दुर्दशा से झल्लाए विधायक मनोज तिवारी, ईई को लगाई...

अल्मोड़ाः सड़कों की दुर्दशा से झल्लाए विधायक मनोज तिवारी, ईई को लगाई कड़ी फटकार

ADVERTISEMENTS

07 अप्रैल को सड़क के बीचोंबीच धरना-प्रदर्शन का ऐलान

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः क्षेत्र के विधायक मनोज तिवारी ने प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा के अधिशासी अभियन्ता को कड़ी फटकार लगाई है और सख्त लहजे में कहा है कि यदि दो दिन के भीतर नगर की मुख्य सड़क के गड्ढों को नहीं भरा गया, तो वे 07 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से कांग्रेसजनों एवं जनता को साथ लेकर प्रदेश सरकार और विभाग के खिलाफ माल रोड में शिखर तिराहे में सड़क के बीचांेबीच धरना-प्रदर्शन करेंगे।

श्री तिवारी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में करीब एक दर्जन बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दे चुके हैं और उनके द्वारा स्वयं ही विभागों को सड़क को गडढा मुक्त करने के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। फलस्वरूप इस हठधर्मिता से जनता को आए दिन परेशानियों से जूझना पड़ रहा है और वाहनों के दुर्घटना का भय बना हुआ है। श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश भी हवा में उड़ रहे हैं। जिससे साफ है कि उत्तराखंड में नौकरशाही बेलगाम हो चुकी हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मुख्यमंत्री के एक दर्जन बार के सड़कों को गडढा मुक्त करने के आदेश को देखा जा सकता हैं।

उन्होंने सख्त लहजे में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय एवं निर्माण खण्ड सहित राष्ट्रीय राज मार्ग के जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को चेता दिया हैं कि उनकी विधानसभा की सड़कों को अगर गडढा मुक्त करने में लापरवाही हुई, तो विभागीय अधिकारी बड़े आन्दोलन का दवाब झेलने के लिए तैयार रहे। श्री तिवारी ने नगर की आम जनता और कांग्रेसजनों से 7 अप्रैल को शिखर तिराहे में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments