पनुवानौला/अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के ग्राम मिरोली निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंदन सिंह का 71 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर विधायक मोहन सिंह महरा ने गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की है।
ADVERTISEMENTS
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, हरीश प्रसाद, राजेंद्र रौतेला, खीम सिंह, गिरीश शर्मा, गोविंद सिंह, बालम सिंह, मोहन सिंह, प्रताप सिंह, त्रिलोक सिंह, अमरनाथ सिंह, कुंदन सिंह, देव सिंह, विक्रम सिंह, नरेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह आदि ने भी शोक जताया है। बताया जा रहा है कि चंदन सिंह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।