HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः बारिश, ओलावृष्टि व हिमपात ने लौटाई जनवरी की ठण्ड

बागेश्वरः बारिश, ओलावृष्टि व हिमपात ने लौटाई जनवरी की ठण्ड

ADVERTISEMENTS

पिंडरघाटी में हिमपात, जौलकांडे में जबर्दस्त ओलावृष्टि, जिले में बारिश

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले में शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। जिले के उच्च क्षेत्रों में हल्के हिमपात की भी खबर है। उधर जौलकांडे क्षेत्र में जबर्दस्त ओलावृष्टि हुई है। जिससे निकटस्थ गांवों में जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। वर्षा व ओलावृष्टि से खेती को क्षति पहुंचने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने से गांवों की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है।

शुक्रवार की सुबह लगभग तीन घंटे तक वर्षा हुई। सुबह 10 बजे बाद आसमान साफ हुआ और चटक धूप निकली। लोग काम करने के लिए घरों से बाहर निकले। 12 बजे बाद फिर बादल छा गए। अपराह्न बाद फिर वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। वहीं, पिंडर घाटी में रुक-रुक कर हिमपात की सूचना है। जिसके कारण वहां ठंड बढ़ गई है। मार्च माह में रुक-रुक हो रही वर्षा से किसानों को सबसे अधिक नुकसान पहुंच रहा है। जौं, गेहूं, मसूर आदि की फसल पकने को तैयार है। वर्षा के कारण फसल बीज काले पड़ गए हैं। वहीं, सब्जी और फलों के लिए वर्षा अच्छी मानी जा रही है। आम, लीची के पेड़ों में अच्छा बौर आया है, लेकिन प्याज, लहसून की तैयार खेती को भी नुकसान की संभावना बनी हुई है। उधर जौलकांडे क्षेत्र में शाम जबर्दस्त ओलावृष्टि हुई है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार दो अप्रैल तक हल्की वर्षा और हिमपात की संभावना है। अभी तक तहसीलों से किसी भी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments