HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक दबोचा

बागेश्वरः कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक दबोचा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले में ’नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नशे के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में प्रभारी कोतवाली खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थाें की चेकिंग के दौरान एक आरोपी को स्मैक के साथ दबोचा।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

चेकिंग के दौरान दयांगड-आरे बाईपास नीलेश्वर तिराहे से 100 मीटर आगे आरे की तरफ आरोपी सुरेश सिंह उर्फ सूर्या पुत्र आन सिंह निवासी दारसों कोतवाली बागेश्वर के कब्जे से 5.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदाम पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी पहले भी में भी एनडीपीएस के मामलों में संलिप्त रह चुका है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक खष्टी बिष्ट, हेड कांस्टेबल सुनील बहुगुणा व कांस्टेबल नरेंद्र गोस्वामी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments