सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले को सब जूनियर नेशनल ताइक्वांडो मे रजत पदक मिला है। इससे खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। ताइक्वांडो में पदक झटकने में जिला लगातार बेहतरी हासिल कर रहा है।
ADVERTISEMENTS
ताइक्वांडो कोच कमलेश तिवारी ने बताया कि कटक में सब जूनियर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। 24 से 27 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता 18 किलोभार से कम खिलाड़ियों के लिए हुई। जिसमें जिले के देवाशीष दफौटी ने रजत पदक जीता है। उनका जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य से कुल 15 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भागीदारी की। देवाशीष की कामयाबी पर अशोक दफौटी, अनिल कार्की, गजेंद्र परिहार, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सभासद नीमा दफौटी आदि ने खुशी व्यक्त की है।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें