HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी में रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, फूलों से स्वागत

हल्द्वानी में रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, फूलों से स्वागत

हल्द्वानी समाचार | श्री राम भक्त सेवा समिति की ओर से गुरुवार को रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जगह-जगह पर शोभा यात्रा का फूलों से भव्य स्वागत किया गया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

यात्रा में राम परिवार, राधा-कृष्ण के साथ छत्रपति शिवाजी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा से पूर्व रामलीला मैदान में हवन किया गया। इसके बाद दोपहर करीब 2:45 बजे शोभायात्रा निकाली। जो नैनीताल मार्ग से तिकोनिया, बरसाती नहर, रेलवे बाजार, मीरा मार्ग, सिंधी चौराहा, कालू सिद्ध बाबा मंदिर होते हुए वापस रामलीला मैदान में संपन्न हुई।

यात्रा में सबसे आगे छत्रपति शिवाजी की झांकी उसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं चल रहीं थीं। वहीं युवा व बच्चे हाथों में भगवा झंडा लेकर राम धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। राम दरबार के साथ शोभायात्रा में प्रसाद वितरण भी किया जा रहा था।

यात्रा में विधायक सुमित हृदेयश, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, विवेक कश्यप, हरिमोहन अरोरा, हितेश पांडे, गोविंद बगड़वाल, राजीव जायसवाल, हिंदू जागरण मंच नगर अध्यक्ष पवन बिष्ट, चंद्रशेखर परगाईं, प्रियांशु आर्य, पियूष सांगा, गौरव वर्मा, राकेश बगड़वाल आदि मौजूद रहे।

मुख्य आकर्षण रही भव्य झांकिया

शोभा यात्रा के दौरान सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। राम-लक्ष्मण, जानकी व हनुमान जी रथ पर बैठे सब को आर्शीवाद दे रहे थे। राधा-कृष्ण व गोपियों का नृत्य सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। काली माता व भगवान शिव-पार्वती की झांकी भी यात्रा में मौजूद रही। जैसे ही यात्रा ने मीरा मार्ग से बाजार में प्रवेश किया तो लोग फूलों से स्वागत करने लगे।

रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, श्यामा देवी में कथा-प्रवचन

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments