HomeUttarakhandAlmoraमां वैष्णव देवी मंदिर डोबा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 31 मार्च को

मां वैष्णव देवी मंदिर डोबा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 31 मार्च को

✒️ शंकर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, हल्द्वानी से आ रही चिकित्सकों की टीम

ADVERTISEMENTSAd Ad

✒️ शिविर का उठायें लाभ, अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। मां वैष्णव देवी मंदिर डोबा में चल रहे श्री रामचरित मानस के नवाह्न पारायण के सामूहिक पाठ का समापन कल शुक्रवार 31 मार्च को होगा। इस मौके पर हवन, पूजन, भंडारे के अलावा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन होगा।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डोबा विपिन गुरूरानी ने बताया कि 31 मार्च को वैष्णव देवी मंदिर में प्रात: 11 बजे से हवन, पूजन के बाद दोपहर 01 बजे से भंडारा होगा। जिसमें समस्त श्रद्धालुजनों को प्रसाद वितरण किया जायेगा। श्री गुरूरानी ने बताया कि इसके अलावा कल शंकर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, हल्द्वानी द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण भी किया जायेगा।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अस्पताल से चिकित्सकों की टीम पहुंचेगी। जो मरीजों की नि:शुल्क जांच व दवा वितरण करेंगे। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments