HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

देहरादून | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया गुरुवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd

एयरपोर्ट से निकलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देहरादून में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण के लिए पहुंचे। औषधि केंद्र का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सीमांत चमोली जिले के वाइब्रेट विलेज योजना में शामिल मलारी गांव पहुंचेंगे। मलारी में वह ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों के साथ वाइब्रेंट विलेज योजना के मद्देनजर विभिन्न विषयों पर विमर्श करेंगे। वह रात्रि प्रवास भी मलारी में ही करेंगे।

शुक्रवार को वह वापस देहरादून लौटकर दून मेडिकल कॉलेज के 500 बेड के अस्पताल और तीन जिलों में स्वीकृत 50-50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला रखेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विभिन्न विषयों पर विमर्श करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments