राजीव कर्नाटक की माता प्रेमा कर्नाटक का आकस्मिक निधन
➡️ कल मंगलवार 07 बजे निकलेगी शव यात्रा
अल्मोड़ा। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राजीव कर्नाटक की माता प्रेमा कर्नाटक का 66 साल की आयु में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं। शव यात्रा कल सुबह 07 बजे विश्वनाथ घाट को रवाना होगी।
ADVERTISEMENTS
राजीव कर्नाटक की माता प्रेमा कर्नाटक ने आज नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह गत 17 दिन से आईसीयू में थीं। अंतिम यात्रा कल सुबह 07 बजे राजीव कर्नाटक के मकेड़ी स्थित निवास स्थान से निकलेगी। इधर राजीव कर्नाटक की माता के निधन पर तमाम लोगों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।