HomeUttarakhandAlmoraजनसेवक और राष्ट्रभक्त के रूप में कार्य करना चाहूंगा : भगत सिंह...

जनसेवक और राष्ट्रभक्त के रूप में कार्य करना चाहूंगा : भगत सिंह कोश्यारी

👉 प्रेस वार्ता में कहा, ”सक्रिय राजनीति में आने की इच्छा नहीं”

रानीखेत। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राज्यपाल का पद उन्होंने अपनी इच्छा से छोड़ा था। अब वह सक्रिय राजनीति में आने के बजाए एक जन सेवक और राष्ट्रभक्त के रूप में कार्य करना पसंद करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

यहां टीआरसी में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि साल 2016 में ही उन्होंने कोई भी चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी। जिस पर वह आज भी कायम है। राज्यपाल का पद भी उन्होंने अपनी मर्जी से त्यागा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मेरे इस फैसले का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वह एक राष्ट्रभक्त के रूप में अब काम करना चाहते हैं। भाजपा की जनहित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगे।

रानीखेत में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

कोश्यारी ने कहा कि भाजपा ने जन भावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड का निर्माण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड चौमुखी विकास की ओर निरंतर बढ़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फायर ब्रांड नेता हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी को जाता है। भाजपा करनी पर विश्वास रखती है।

कोश्यारी ने कहा कि राज्य बनने के बाद से पलायन एक बहुत बड़ा मुद्दा है। जिसको लेकर सरकार काफी गंभीर है। बेरोजगार युवाओं के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इस मौके पर विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि मोहन अग्रवाल, गिरीश भगत, दीन भगत, जिला मीडिया प्रभारी अशोक भगत, नरेंद्र रौतेला, मनीष चौधरी, विमला रावत, धन सिंह रावत, रामेश्वर गोयल आदि मौजूद थे।

07 लाख से ज्यादा की स्मैके लेकर मैदान से पहुंचा पहाड़

सुशील कुमार ने Dream11 से जीते एक करोड़ रुपए
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments