सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः यहां युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए आज रविवार को गांधी पार्क पर उपवास रखा। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आज सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक उपवास रखा।
ADVERTISEMENTS
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही के साथ पूरी तरह मनमानी पर उतर आई है और यदि कोई व्यक्ति सरकार या भाजपा के खिलाफ आवाज उठा रहा है, उसे सीबीआई व ईडी के माध्यम से डराकर कुचलने और आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ये हालात देश व लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें