उत्तराखंड : रिश्वत लेते महिला ग्राम प्रधान को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

0
उत्तराखंड : रिश्वत लेते महिला ग्राम प्रधान को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

हल्द्वानी/गदरपुर | उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां गदरपुर के गिरधरनगर के महिला ग्राम प्रधान को विजिलेंस टीम ने 6000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


ADVERTISEMENTS

महिला ग्राम प्रधान रिश्वत लेते गिरफ्तार

दरअसल, शिकायतकर्ताओं कौशल कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी गिरधरनगर, जय सैनी पुत्र पूरन लाल निवासी किशनपुर तथा हरिशंकर शर्मा पुत्र भगवानदीन शर्मा गोपालनगर तहसील गदरपुर निवासी ने 17 मार्च को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि रु. 12000 रू. प्राप्त करने हेतु अपने सभी दस्तावेज ग्राम प्रधान कविता को दे दिये गये थे, परन्तु रिश्वत की धनराशि नहीं मिलने के कारण अनुदान प्राप्त करने की फाइल उनके द्वारा लम्बित रखी गयी थी।

जहां शिकायतकर्ताओं ने भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की थी। टीम को जांच में आरोप सही पाए गए फिर ट्रैप टीम का गठन किया गया। आज गुरुवार को एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीप शिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम ने हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में तहसील गदरपुर के गिरधरनगर की ग्राम प्रधान कविता गुम्बर को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने की फाइल में हस्ताक्षर करने के एवज में प्रत्येक से 2000-2000 रु. कुल 6000 रूपए की रिश्वत लेते हुए उनके निवास पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

ट्रैप टीम में निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, हे.का. दीप जोशी, म.हे. का. ममता तिवारी, म. कानि. दीपा टम्टा तथा का. गिरीश जोशी शामिल रहे।

उत्तराखंड में जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले

ADVERTISEMENTS