HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः शराब भरी पिकप छोड़ भागा चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे

अल्मोड़ाः शराब भरी पिकप छोड़ भागा चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः तीन दिन पहले 155 पेटी से अवैध अंग्रेजी शराब से भरी पिकप को छोड़कर फरार चालक आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे मोरनौला से गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना लमगड़ा अंतर्गत का है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उल्लेखनीय है कि गत 19 मार्च 2023 की प्रातः एसओजी, एएनटीएफ व लमगड़़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मोरनौला क्षेत्र में शहरफाटक की तरफ से आ रही पिकप संख्या यूके-04सीए-9034 को रोकने का प्रयास किया, तो उसका चालक तेजी से वाहन को चला ले गया। जब पुलिस ने उसका पीछा किया, तो चालक पिकप को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया था। इस पिकप से पुलिस ने कुल 155 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी। फरार चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया था। उसी दिन से पुलिस को फरार चालक की तलाश थी। पुलिस के लगातार प्रयासों के चलते आज फरार चालक धर्मानंद जोशी पुत्र मथुरादास जोशी, ग्राम गणाउ, जैंती, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा को मोरनोला स्थित वन विभाग के बैरियर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसे उप निरीक्षक संजय जोशी व कानि. ललित जोशी ने गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments