उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके

0
Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में 3.5 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती
Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में 3.5 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती

Pithoragarh News | उत्तराखंड में एक ओर जहां मौसम ने करवट बदली है, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। वहीं आज सोमवार सुबह-सुबह पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए।


ADVERTISEMENTS

भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में जमीन से 5 किमी की गहराई पर था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, Earthquake की तीव्रता काफी हल्की थी। इसे रिक्टर स्केल पर 3.1 मापा गया।

बताया जा रहा है कि आज सुबह 5:32 बजे जैसे ही भूकंप के झटके आए, लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले मैदान में आ गए। हालांकि, कुछ लोगों ने बताया कि शुरू में तो उनको पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है। घर में रखी कुर्सियां और बेड अचानक हिलने लगे। तब महसूस हुआ कि संभवत: यह भूकंप है। वहीं, कुछ लोग ये भी चर्चा करते रहे कि अगर भूकंप की तीव्रता ज्यादा होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

हल्द्वानी से नानकमत्ता घूमने जा रहे युवक का अपहरण, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS