HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: शराब की बड़ी खेप कर रहा था जिला पार, पकड़ लिया

अल्मोड़ा: शराब की बड़ी खेप कर रहा था जिला पार, पकड़ लिया

ADVERTISEMENTS

— रात 02.68 लाख की अंग्रेजी मदिरा के साथ तस्कर गिरफ्तार

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: एसएसपी रचिता जुयाल के निर्देशन में जिले में पुलिस का मादक पदार्थों की अवैध बिक्री/तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने अवैध रूप से तस्करी की जा रही मदिरा की बड़ी खेप पकड़ी है। इस शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है और तस्करी की जा रही 02.68 लाख रुपये की शराब बरामद की है।

गत शुक्रवार रात्रि एसओजी, एएनटीएफ व अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान निकटवर्ती चौसली में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास बिना नम्बर की कार S-Presso की तलाशी ली गई। चेकिंग में कार चालक रवि आर्या के कब्जे से 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस वाहन से 35 पेटी मैक डाँवेल अवैध अंग्रेजी शराब ( कुल 1680 पव्वे) बरामद हुए। जिसकी कीमत 2,68,800 रुपये (दो लाख, अड़सठ हजार, आठ सौ रुपये) बताई गई है। अवैध शराब की तस्करी के आरोप में आरोपी रवि आर्या पुत्र गोपाल राम, निवासी ग्राम चापड़, पोस्ट मौना, थाना भवाली, जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी कार को भी सीज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मामले में प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती ने बताया कि आरोपी रवि आर्या द्वारा यह शराब अल्मोड़ा से खरीदकर ले जाई जा रही थी, ताकि उसे ऊंचे दामों पर बेचकर अधिक लाभ कमाया जा सके। वह शराब को नैनीताल जिले की ओर ले जा रहा था। पुलिस टीम में अल्मोड़ा बेस चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती, कानि. मो. यामीन, विरेन्द्र सिंह, केशव भौत, होमगार्ड मनोज सिंह व महिपाल सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments