HomeBreaking Newsउत्तराखंड : 77,407 करोड़ रुपये का बजट पेश, जानिए क्या है बजट...

उत्तराखंड : 77,407 करोड़ रुपये का बजट पेश, जानिए क्या है बजट में खास

देहरादून| उत्तराखंड बजट सत्र के तीसरे दिन आज बुधवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा में धामी सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कुल आय व्यय 77,407 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का यह बजट अहम भूमिका निभाएगा।

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि बजट हर वर्ग को प्रोत्साहित करने वाला है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। वर्ष 2023 का उत्तराखंड सरकार के बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया है। कहा कि हम सुशासन की ओर बढ़ रहे हैं। इस बार जी-20 की मेजबानी मिली है। यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड में तीन संगोष्ठियां होंगी। हमारी सरकार ई-कैबिनेट, ई-ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन चल रही है। भ्रष्टाचार मुक्त एप भी एक्टिव है। उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभा के साथ अन्याय नहीं होंने दिया जाएगा। भर्ती घोटालों में होने वाली धांधली को खत्म करने के लिए देश का सबसे सख्त कानून बनाया गया है। हमारी सरकार बजट सात बिंदुओं पर केंद्रित किया गया है।

बजट की खास बातें :-

➡️ लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए 50 हजार।
➡️ बजट में युवा शक्ति पर विशेष फोकस किया गया है।
➡️ मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए 11 करोड़ का प्रावधान।
➡️ भर्तियों में घोटाला करने वालों के खिलाफ कड़े कानून।
➡️ पिछड़ी जातियों की छात्राओं के लिए एक करोड़ 90 लाख छात्रवृत्ति का प्रावधान।

➡️ 2025 तक राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में काम।
➡️ जी-20 के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
➡️ उत्तराखंड का युवा नौकरी करेगा नहीं बल्कि देगा।
➡️ स्वरोजगार योजना के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान।
➡️ बजट 2023 में उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति को 10 करोड़ दिया जाएगा।

➡️ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का प्रावधान भी किया गया है।
➡️ बालिका साइकिल योजना जारी रहेगी। इसके लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
➡️ मुख्‍यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना को 11 करोड़ रुपए किया गया।

➡️ एनसीसी कैडेट का जलपान भत्ता बढ़ाया जाएगा। 15 रुपये प्रति प्लेट से बढ़ाकर भत्ता 45 रुपये प्रति प्‍लेट कर दिया गया है।
➡️ इकोसिस्टम बनाया जाएगा, जिससे राज्‍य के युवा नौकरी मांगने के स्‍थान पर नौकरी देंगे। इसके लिए कारगर नीति बनाइ जाएगी।

➡️ वित्‍त मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य की योजनाओं द्वारा राज्य के समावेशी विकास पर फोकस किया जाएगा।
➡️ राज्य को सशक्त बनाने का प्रयास रहेगा। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन को प्राथमिकता देंगे। पूंजीगत व्यय का 0.5 प्रतिशत जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी कार्यों के लिए दिया जाएगा। सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा।

बेहद दुखद: आज बनना था दुल्हन, लेकिन आ गया मौत का बुलावा

सात बिंदुओं पर है बजट का फोकस

➡️ मानव पूंजी में निवेश पर जोर दिया गया।
➡️ समावेशी विकास के तहत अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना और नए अवसर का उपयोग करने के लिए प्लेटफॉर्म देना।
➡️ स्वास्थ्य सुविधाओं की सुविधा।
➡️ पूंजीगत व्यय में सार्वजनिक संपत्ति का संवर्धन एव संरक्षण।
➡️ निर्बाध एवं सुरक्षित संयोजकता।
➡️ प्रोद्योगिक एवं आधुनिक विकास।
➡️ इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में संतुलन।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments