HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में गलाई पकाई यूनियन का विधिवत गठन, चाइना टाउन में स्वागत

अल्मोड़ा में गलाई पकाई यूनियन का विधिवत गठन, चाइना टाउन में स्वागत

ADVERTISEMENTS

✒️ नवनाथ मराठा अध्यक्ष, गणेश गायकवाड़ बने महामंत्री

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। स्वर्णकार संघ अल्मोड़ा की ओर से यहां चाइना टाउन रस्टोरेंट में गलाई पकाई यूनियन का विधिवत गठन हुआ। संगठन के सर्वसम्मति से नवनाथ मराठा अध्यक्ष व गणेश गायकवाड़ महामंत्री चुने गये।

गलाई पकाई यूनियन अल्मोड़ा के पदाधिकारी

स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने गलाई पकाई यूनियन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। साथ ही नव कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मौजूद तमाम गणमान्य जनों ने कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की घोषणा की।

नव गठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष नवनाथ मराठा व महामंत्री गणेश गायकवाड़ के अलावा उपाध्यक्ष दलीप मराठा व नाना मराठा, कोषाध्यक्ष हनुमान मराठा तथा मीडिया प्रभारी मनीष मराठा चुने गये। सदस्य मंडल में अजय दबड़े आदि शामिल किये गये। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने स्वागत समारोह में संगठन हित में कार्य करने की बात कही। तय हुआ कि आगे भी कार्यकारिणी में नए सदस्यों को जोड़ा जायेगा तथा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार होगी।

स्वर्णकार संघ ने नवगठित यूनियन को दी शुभकामना

स्वर्णकार संघ अल्मोड़ा ने गलाई पकाई यूनियन के गठन पर हर्ष जताया है। शुभकामना व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष दीपक वर्मा, सचिव भुवन वर्मा, उपाध्यक्ष कैलाश वर्मा, नवनीत वर्मा, आलोक गोयल, हरीश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, उप सचिव विवेक वर्मा, कमल वर्मा, पवन वर्मा, संरक्षक मंडल में शामिल जगदीश वर्मा, हरेंद्र वर्मा, जोगेंदर कुमार वर्मा, गोविंद लाल वर्मा व नवीन वर्मा शामिल रहे। भाजपा नेता, पूर्व जिला मंत्री विनीत बिष्ट ने भी नव गठित यूनियन के तमाम पदाधिकारियों को शुभकामना दी।

Click 👉 वाह, अल्मोड़ा में दिखा राष्ट्रीय पक्षी मोर

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments