HomeUttarakhandAlmoraNew Movie : हिंदी फिल्म 'झोली-भात' की शूटिंग हुई पूरी, जानिए क्या...

New Movie : हिंदी फिल्म ‘झोली-भात’ की शूटिंग हुई पूरी, जानिए क्या है ख़ास

✒️ अल्मोड़ा-हल्द्वानी के आस-पास के गांवों में हुआ फिल्मांकन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नवोदय मीडिया व ईजा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म ‘झोली-भात’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में अल्मोड़ा के कई स्थानीय कलाकारों ने भी अभिनय किया है। जिसकी शूटिंग अल्मोड़ा के आस-पास के गांव में हुई है। मनीष मेहता के निर्देशन में बन रही इस शॉर्ट फिल्म में कुणाल पंत व अंकिता परिहार मुख्य भूमिका में हैं। ‘झोली भात’ फ़िल्म फिल्म फेस्टिवल के लिये तैयार है। उसके तुरंत बाद यह OTT प्लेटफार्म में देखी जा सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

फिल्म की कहानी

उल्लेखनीय है कि झोली-भात पहाड़ का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। डायरेक्टर मनीष मेहता ने बताया की झोली-भात में जहां खट्टापन है, वहीं एक मिठास भी है। उसी तरह रिश्तों के बीच में भी खटास और मिठास दोनों होती हैं। यह एक नवविवाहित दम्पति के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है। फिल्म की कहानी मनीष मेहता ने लिखी है। ये उत्तराखंड की सिनेमा में नया प्रयोग किया गया है।

फिल्म के मुख्य कलाकार

फिल्म के अभिनेता कुणाल पंत, जो वर्तमान में मुंबई बेस्ड है, हाल ही में रिलीज़ हुई सिक्स, श्रीकांत बसीर, साड्डा अड्डा आदि में अभिनय कर चुके हैं। कुणाल मूल रूप से थल के रहने वाले हैं। अभिनेत्री अंकिता पिछले समय में उत्तराखण्ड के कई अन्य प्रॉजेक्ट में भी शामिल रही है। फिल्म में अल्मोड़ा निवासी रंगकर्मी बिमला बोरा, कमलेश पांडे, ममता वाणी भट्ट, नवीन चंद्र, रवि पाठक, और रामनगर निवासी ललित बिष्ट, वंश आदि ने भी अभिनय किया है।

जल्द ही एक अन्य फिल्म की भी होगी शूटिंग

फिल्म की कहानी पहाड़ की है। मनीष मेहता ने कहा कि जल्द ही एक हिंदी फीचर फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में करने की योजना है जिसके लिए प्री प्रोडक्शन वर्क स्टार्ट हो चुका है। अप्रैल महीने से फिल्म की शूटिंग पहाड़ के अलग अलग लोकेशन पर करने की योजना है। उनका उद्देश्य पहाड़ और पहाड़ियत को हिंदी सिनेमा में स्थान दिलाने का है। यही कारण है कि पहाड़ के कलाकारों को एक मंच प्रदान किया गया है।

यहां तहसील परिसर में लगी जबरदस्त आग

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments