HomeUttarakhandBageshwarउपलब्धि: प्रधान कविता का सुजल शक्ति सम्मान के लिए चयन

उपलब्धि: प्रधान कविता का सुजल शक्ति सम्मान के लिए चयन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पुरड़ा गांव की प्रधान कविता देवी का चयन स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए हुआ है। चार मार्च को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु यह सम्मान उन्हें प्रदान करेंगी। जिससे कत्यूर घाटी में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जिले के गरुड़ विकास खंड के पुरड़ा गांव की ग्राम प्रधान कविता देवी को यह पुरस्कार जल संरक्षण में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिलेगा।केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के तहत चार मार्च से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मना रहा है। जिसके लिए उत्तराखंड से दो महिलाओं का चयन किया गया है। चार मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सम्मानित करेंगे। कविता देवी ने स्वजल की योजना के तहत गांव में पेयजल संरक्षण के लिए बेहतर काम किया है। उन्होंने अमृत सरोवर बनाकर गांव में पानी के संरक्षण किया। अपने गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया। प्लस माडल के रूप में विकसित कर इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया है। इसके अलावा गांव में नालियों का निर्माण किया गया और 100 से अधिक सोख्ता पिट बनाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments