HomeBreaking NewsWeather Update : अगले 03 रोज इन जनपदों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather Update : अगले 03 रोज इन जनपदों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

ADVERTISEMENTS

मौसम का पूर्वानुमान : उत्तराखंड में कल मंगलवार से मौसम में परिवर्तन की सूचना मौसम​ विभाग ने जारी की है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 28 फरवरी से 03 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। जिसके चलते तापमान में एक बार फिर गिरावट देखी जायेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार अगले तीन रोज प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकेगी और कई स्थानों पर बारिश व ओलावृष्टि की भी संभावना है। जिसके चलते खास तौर पर पर्वतीय जनपदों में तापमान में गिरावट आयेगी और तीखी सर्द हवाएं भी चल सकती हैं।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

सोमवार को जारी लेटस्ट अपडेट में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों (मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार) में पहाड़ी जनपदों में बारिश तथा मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 28 फरवरी, 2023 को में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 01 से 02 मार्च के बीच कभी भी प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी तथा मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

80 साल की आमा, 40 वर्ष पूर्व मांगी मन्नत हुई पूरी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments