HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी : चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani News| हल्द्वानी की एक महिला के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी (Child Pornography) का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला पर नाबालिग किशोर के साथ पोर्न वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में अपलोड करने का आरोप है। एसटीएफ देहरादून के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि एसटीएफ से मिली सूचना में बताया गया कि मार्च 2022 में इंस्टाग्राम में एक अश्लील वीडियो अपलोड किया गया था। जिसमें एक महिला ने किशोर के साथ 47 सेकेंड का पोर्न वीडियो बनाया था। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल की जांच में सामने आया कि वीडियो उत्तराखंड में बनाया और अपलोड किया गया है।

इस पर एसएसपी एसटीएफ देहरादून की जांच में पूरा प्रकरण हल्द्वानी के हीरानगर-कुसुमखेड़ा का पाया गया। साक्ष्य मिलने के बाद एसएसपी एसटीएफ ने नैनीताल पुलिस को आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने निर्देश दिए थे। कोतवाल ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल टिपलाइन की रिपोर्ट में महिला चाइल्ड पोर्नोग्राफी की आरोपी पाई गई है। आदेश मिलने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल।

अल्मोड़ा की नई एसएसपी रचिता जुयाल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments