HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: खाई में पड़ी मिली बाइक, अनहोनी की आशंका से मचा हड़कंप,...

अल्मोड़ा: खाई में पड़ी मिली बाइक, अनहोनी की आशंका से मचा हड़कंप, क्या था माजरा-पढ़िये पूरी खबर……

अल्मोड़ा। यहां कोसी के निकट एक बाइक खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। बिना किसी को बताए बाइक खाई में छोड़कर अपने घर चले गए, मगर सुबह लोगों ने खाई में बाइक पड़ी देखी, तो अचंभा हुआ और किसी अनहोनी की आशंका घर कर गई। क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि बड़ा हादसा होने से बच गया।
हुआ यूं कि निकटवर्ती कोसी कस्बे के समीप एक गधेरे में बाइक गिरी दिखने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग किसी अनहोनी की आशंका से वहां जमा हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कोतवाल हरेन्द्र चैधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस द्वारा किसी तरह खाई में पड़ी बाइक को सड़क लाया गया। जांच पड़ताल के बाद कोतवाल श्री चैधरी ने बताया कि यह बाइक पवन सिंह लटवाल पुत्र दीवान सिंह लटवाल की है। जो कोसी के निकट ही लटवालगांव निवासी है। घटनाक्रम के अनुसार गत सांय पवन सिंह अपने साथ नीरज लटवाल पुत्र राजेंद्र लटवाल के साथ बाइक में तेल भराने कोसी पंप आए थे,

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

इसके बाद अपने घर को लौटते वक्त अचानक रात रोशनी कम होने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, मगर वह दोनों दुर्घटना होने से बच गए। दोनों झिटक कर झाड़ियों में अटक गये, जिन्हें चोट नहीं आई। इसके बाद वह बाइक निकालने में असफल रहे, तो दोनों इस बाइक को छोड़कर अपने घर चले गए। उन्हें कोई चोट नहीं आई। बहरहाल बड़ा हादसा होने से बच गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments