HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : बिना लाइसेंस शराब बेचने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

बागेश्वर : बिना लाइसेंस शराब बेचने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बिना लाइसेंस के दुकान पर अवैध शराब पिलाने पर पुलिस ने एक दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की है। उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

होली पर अवैध शराब गांव-गांव पहुंचाई जाती है। जिसको लेकर भी पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। बिना लाइसेंस के कोई भी व्यक्ति शराब नहीं बेच सकता है।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसके तहत कोतवाली पुलिस ने होटल, ढाबों आदि की चेकिंग की। करुली के पास दुकान संचालक आरोपित राजेश लाल पुत्र भगवत लाल को रंगे हाथ पकड़ा गया। उसकी उम्र 26 वर्ष है और वह बिना लाइसेंस के शराब बेच रहा था। उसके कब्जे से दो बोतल भरी, एक बोतल आधी और तीन स्टील के गिलास बरामद हुए हैं। जिन्हें जब्त किया गया है। टीम में आरक्षी नरेंद्र गिरी, जितेंद्र कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments