HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बाल प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच है 'सपनो की उड़ान'...

अल्मोड़ा : बाल प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच है ‘सपनो की उड़ान’ : प्रेमा बिष्ट

✒️ बीआरसी जलना में सपनो की उड़ान कार्यक्रम

✒️ विविध प्रतियोगिताएं, छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। विकास खंड लमगडा़ के जलना (बी.आर.सी.) में आयोजित सपनो की उडा़न कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में सपनो की उड़ान को बच्चों के सपनो को साकार करने का एक सशक्त माध्यम माध्यम बताते हुए कहा कि यह बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
सपनो की उड़ान में लोक नृत्य पेश करते छात्र

इस मौके पर बच्चों के बीच विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ और विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सपनों की उड़ान कार्यक्रम में कुल 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जो कि विकास खंड के विभिन्न संकुलों (सी.आर.सी.) के स्कूलों से प्रतिभाग करने आये थे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने कहा कि सपनो की उड़ान बच्चों के सपनो को साकार करने का एक ससक्त माध्यम है। जो बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करता है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की अभिव्यक्ति एवं कौशलों का विकास होता है। कार्यक्रम के संयोजक संजय जोशी एवम राजेंद्र सिंह मनराल थे।

इस मौके पर विविध प्रतियोगिताएं भी हुई जिनमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। साथ ही अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिताओं के तहत स्वरचित कविता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुनाड़ी की ताबीर मंसूरी प्रथम रही। पेंटिंग में नेहा आर्या (राजकीय प्राथमिक विद्यालय तौली) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध, स्वरचित कविता पाठ एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में (जूनियर स्तर) सुमन रावत, अंजलि आर्या, भूमिका ठाकुर (राजकीय बालिका इंटर कालेज जलना) की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही। नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान राजकीय प्राथमिक विद्यालय छाना ढौरा एवं राजकीय जूनियर हाई स्कूल चौमू ने प्रथम स्थान पर रहे।

लोकगीत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढौरा एवं राजकीय जूनियर हाई स्कूल बजेठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहु आयामी स्टॉल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलना की शिक्षिका मीनाक्षी पांगती ने प्रथम पाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी एवं राजकीय इंटर कॉलेज, सत्यों के प्रधानाचार्य द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का सफल संपादन करने में सुनील तिवारी, अनिता बिष्ट, पूनम पंत, उमा बेरी, दिग्पाल राम, गजेंद्र गिरी गोस्वामी, निलिमा पंत, संजय बिष्ट, देवेंद्र सिंह भाकुनी, कुंदन गैड़ा आदि, डुगंर राम ने सहयोग प्रदान दिया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह मिराल ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments