HomeUttarakhandDehradun20 मिनट में पहुंचेंगे खरसाली से यमुनोत्री, यमुनोत्री रोप-वे प्रोजेक्ट का अनुबंध

20 मिनट में पहुंचेंगे खरसाली से यमुनोत्री, यमुनोत्री रोप-वे प्रोजेक्ट का अनुबंध

ADVERTISEMENTS

देहरादून| आज गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में यमुनोत्री रोप-वे (Yamunotri Rope-way) प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग, निजी निर्माण कंपनी एस.आर.एम. इंजीनियरिंग एवं एफआईएल इंडस्ट्री प्रा. लि. के बीच अनुबंध किया गया। ले. कमान्डर दीपक खण्डूरी (से.नि.) निदेशक अवस्थापना एवं अविरल जैन ने एमओयू हस्ताक्षरित किया।

यमुनोत्री रोप-वे से 15 से 20 मिनट में खरसाली से यमुनोत्री पहुंच जाएंगे श्रद्धालु

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस रोप-वे परियोजना के पूर्ण होने के बाद यमुनोत्री धाम अपने शीतकालीन स्थल खरसाली से जुड़ जायेगा। इस रोपवे परियोजना के बनने के बाद श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम के दर्शन करने में सुगमता होगी। अभी पैदल मार्ग से यमुनोत्री धाम पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 2 से 3 घण्टे का समय लग जाता है, रोपवे बन जाने के बाद मात्र 15 से 20 मिनट में ही श्रद्धालु खरसाली से यमुनोत्री पहुंच जाएंगे एवं प्रदूषण मुक्त प्राकृतिक सौन्दर्य का लाभ उठा पायेंगे। इस रोपवे परियोजना के पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं को तो सुविधा मिलेगी ही साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों के रोजगार के संसाधन भी बढ़ेंगे।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि खरसाली से यमुनोत्री धाम तक बनने वाला यह रोप-वे मां यमुना के ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन धामों को एक साथ जोड़ने एवं उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं में एक नया अध्याय शुरू करने का कार्य करेगा। परियोजना का क्रियान्वयन तय सीमा में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

यमुनोत्री रोप-वे में यह सुविधा मिलेगी

यमुनोत्री धाम के लिए बनने वाला 3.38 KM लंबा यह रोप-वे मोनोकेबल डिटैच्चेबल प्रकार का होगा। जिसका निर्माण फ्रांस और स्विटजरलैंण्ड की तर्ज पर किया जायेगा। इस रोप-वे की यात्री क्षमता एक घंटे में लगभग 500 लोगों को ले जाने की होगी। रोप-वे के एक कोच की क्षमता आठ लोगों की होगी। यमुनोत्री को रोप-वे से जोड़ने के साथ ही पार्किंग, आवासीय व्यवस्था, रेस्टोरेंट के निर्माण भी प्रस्तावित हैं। लगभग 166.82 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले रोप-वे का लोअर टर्मिनल खरसाली में 1.787 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जायेगा, जबकि अपर टर्मिनल 0.99 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जायेगा।

इस अवसर पर विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, ले. कमान्डर दीपक खण्डूरी (से.नि.) निदेशक अवस्थापना, अविरल जैन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक विंग) कर्नल अश्वनि पुण्डीर (से.नि.) समेत कई लोग उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में चार उप जिलाधिकारी के तबादले, युक्ता मिश्रा यहां की नई SDM

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments