HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जीआईसी बाड़ेछीना में मेधावी छात्र-छात्राएं व गुरूजन सम्मानित

अल्मोड़ा : जीआईसी बाड़ेछीना में मेधावी छात्र-छात्राएं व गुरूजन सम्मानित

ADVERTISEMENTS

✒️ पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया सम्मानित

अल्मोडा। विधानसभा के विद्यालयों में मेधावी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों-कर्मचारियों को पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा लगातार सम्मानित किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वालों को सम्मानित करने की परंपरा कायम की गई है।

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया सम्मानित
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इसी मुहिम के तहत आज अटल उत्कृष्ठ राजकीय इंटर कालेज बाड़ेछीना में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कर्नाटक द्वारा सभी उपस्थित शिक्षक, कर्मचारियों, छात्रों तथा अभिभावकों का स्वागत अभिनन्दन किया गया। जिसके बाद उनके द्वारा शिक्षक/कर्मचारियों को अंगवस्त्र तथा छात्रों को प्रतीक चिन्ह व मेडल से सम्मानित किया गया। कर्नाटक द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा खेलों के क्षेत्र में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को भी प्रतीक चिन्ह वह मेडल से सम्मानित किया गया।

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया सम्मानित

इस मौके पर कर्नाटक ने कहा कि यह सम्मान कार्यक्रम छात्रों को प्रेरित करने तथा पढ़ाई के प्रति उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता रहा है। गुरूजन शिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करने,उनके व्यक्तित्व को सुधारने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ताकि उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ साथ आदर्श छात्र भी बनाया जा सके।उनके त्याग के फलस्वरूप ही छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन किया है। अतः विद्यार्थियों को गुरूजनों के इस त्याग व मेहनत के लिये सदैव उनका सम्मान करना चाहिये। इस मौके पर प्रधानाचार्या ने कर्नाटक का आभार जताया।

इन्हें किया गया सम्मानित –

हाईस्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भावित जोशी, जितेन्द्र कुमार आर्या, आदित्य सिंह बिष्ट, इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्षित जोशी, विनीत जोशी, गौरव भट्ट को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पवन सिंह सुप्याल, अमित नैनवाल, राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पोल वाल्ट में प्रतिभाग करने वाले आयुष तिवारी एवं अन्य विविध के लिए पवन कुमार, हेमंत कुमार, हर्षित कुमार, अंशुल भट्ट, आदित्य आनन्द पाण्डे, कमल तिवारी, प्रकाश भट्ट, तुषार भट्ट, हर्षित कुमार, नीरज सिंह, तुषार जोशी, पवन कुमार, अजय कुमार, चंचल सिंह, कृपाल सिंह नेगी, राहुल आर्या को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र मिश्र, अध्यापक गिरिजेश कुमार तिवारी, राजीव कुमार शुक्ल, नीलेश कुमार, संजय कुमार, मीनाक्षी पंत, केएन जोशी, दरपान चन्द्र बेरी, सपना शाही, आलोक जोशी, पूरन सिंह गैलाकोटी, राजेश कुमार तिवारी, बिशन राम, अजय कुमार, हरी सिंह बिष्ट, उमेश चन्द्र, मोनिका बिष्ट, मनोज कुमार बिष्ट, गिरी चन्द्र मेलकानी, केवलानंद पंत, कनिष्ठ सहायक दीवान सिंह गैड़ा, परिचारक भगवान बल्लभ पाण्डे, दीवान सिंह जड़ोत, भोजन माता बसंती देवी, कला देवी आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, रोहित शैली, अशोक सिंह, राजेन्द्र सिंह बिष्ट आदि भी उपस्थित रहे। संचालन चित्रा कश्यप के द्वारा किया गया।

570 से अधिक ट्रेनें रद्द | Railways Canceled More Than 570 Trains
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments