HomeAccidentहादसा : कोसी नदी में जा गिरा बाजार से लौट रहा युवक,...

हादसा : कोसी नदी में जा गिरा बाजार से लौट रहा युवक, गंभीर घायल

✒️ पुलिस ने चलाया रेस्क्यू आपरेशन, हल्द्वानी रेफर

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। बाजार से घर लौट रहा एक युवक पुल से सीधे नीचे कोसी नदी में जा गिरा। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक का रेस्क्यू किया गया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जनकारी के अनुसार गत दिवस मंगलवार को रानीखेत खैरना हाइवे के निकटवर्ती ताड़ीखेत ब्लॉक अंतर्गत कोटखुशाल गांव निवासी पूरन सिंह नेगी (उम्र 29 वर्ष) पुत्र भगवंत सिंह नेगी खैरना बाजार आए थे। वापसी में वह नवनिर्मित रानीखेत पुल के समीप बैठ गए। इस बीच अचानक उनका पांव असंतुलित हुआ और वह कोसी नदी में जा गिरे।

घायल का रेस्क्यू करती खैरना पुलिस टीम

इस बीच वहां मौजूद लोग मदद को दौड़े। वहीं, चौकी पुलिस को भी सूचित किया गया। जिसके बाद चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। फिर उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

ज्ञात रहे कि इससे पहले भी गत 20 फरवरी की सुबह एक बस कंडक्टर अफजाल अली पुत्र अकबर अली उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मुंडिया, थाना बाजपुर, उधम सिंह नगर रानीखेत पुल के नजदीक ही नदी में जा गिरा था। उसका भी पुलिस ने रेस्क्यू किया था। चौकी खैरना पुलिस की त्वरित कार्यवाही से विगत दो दिनों में 02 लोगों की जान बच पाई है। पुलिस की रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक दिलीप सिंह चौकी प्रभारी खैरना, आरक्षी प्रयाग जोशी सहित चौकी में नियुक्त अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

परिचालक का फिसला पांव, गहरी खाई में जा गिरा

570 से अधिक ट्रेनें रद्द | Railways Canceled More Than 570 Trains
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments