HomeAccidentHaldwani : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में...

Haldwani : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

Haldwani News| काठगोदाम थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे 34 वर्षीय दीपक पलड़िया पुत्र ईश्वरी दत्त पलड़िया हल्द्वानी से बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए निकला था। इसकी सूचना दीपक ने परिजनों को फोन से दी थी। देर रात भीमताल तिराहे से करीब 400 मीटर आगे दीपक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। डिवाइडर नहीं होने से बाइक गधेरे में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि गधेरे में पड़े पत्थरों से टकराने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, परिजन रात भर दीपक का इंतजार करते रहे। सुबह दीपक की ढूंढ़खोज की गई तो वह सड़क किनारे पड़ा मिला।

मामले की जानकारी मिलते ही एसओ प्रमोद पाठक और चौकी प्रभारी फिरोज खान मौके पर पहुंच गए। दीपक को बेस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक चैक बसूतिया जंतवाल गांव, काठगोदाम का निवासी था। दीपक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सरकार, संगठन व जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाएं कार्यकर्ता : सरिता आर्य

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments